Showing posts with label #comercaildoctors #Aamaadmi. Show all posts
Showing posts with label #comercaildoctors #Aamaadmi. Show all posts

Wednesday, 24 June 2020

एमबीबीएस एमडी डॉक्टर की मात्र फी ₹5 इससे कर्मशियल नालायक डाँक्टर क्या सीख लेगें...?



एमबीबीएस एमडी डॉक्टर की मात्र फी ₹5 इससे कर्मशियल नालायक डाँक्टर क्या सीख लेगें...?

              आपको ऊपर तस्वीर में दिख रहे एकदम आम वस्त्र धारण किए हुए एक छोटे से पेपर के टुकड़े पर कुछ लिखते हुए एक व्यक्ति नजर आ रहे हैं. उनका परिचय डॉक्टर शंकर गौड़ा एमबीबीएस एमडी. केमडुआ जिला. कर्नाटक यह है.
              इनके पास अपना ओपीडी/चेंबर नहीं है यह बताते हैं कि ओपीडी/चेंबर बनाने में 400000 रूपये लगेंगे,  जो उनके पास नहीं है इनका अपना घर इनके शहर से कुछ दूर गांव में है, जहां छोटे-छोटे दो कमरे हैं, यह बताते हैं कि मेरे मरीज इतनी दूर कैसे आएंगे इसलिए, वो खुद सवेरे 8:00 बजे शहर पहुंचकर एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की दीवार पर बैठकर गरीब मरीजों को देखता हैं.
             .रोजाना इनके पास लगभग 100 से ऊपर मरीज आते हैं जिनकी यह हर प्रकार की जांच करते हैं और इनको सस्ती जेनेरिक दवाइयां लिखते हैं ताकी जिससे मरीजों के ऊपर आर्थिक बोझ ना पड़े
सबसे मजेदार बात इन डॉक्टर साहब की यह है कि यह मरीजों से केवल ₹5 फीस लेते हैं जी हां सही पढ़ा आपने केवल ₹5 आज के इस                            आधुनिक युग में एक एमबीबीएस एमडी डॉक्टर ₹5 मात्र अपनी फीस ले वाकई उनका यह कृत्य एवं सेवा भाव को नमन है.
               यह देखकर शरम आनी चाहिए कर्मशियल नालायक डाँक्टर लोगोको जो दिनदहाडे गरीब लोगोको लुटते है.